Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी के सलकलानी लचिपुर गेट के समीप भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मजयंती पर माला दान और पूजा अर्चना के साथ लडू का भोग लगाया गया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बुधवार सुबह कुल्टी विधानसभा के सलकलानी लचिपुर गेट के समीप भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मजयंती पर माला दान और पूजा अर्चना के साथ लडू का भोग लगाया गया। उक्त भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को स्वच्छ जल से स्नान कराया गया। भारत सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। बिरसा मुंडा को देश भर के आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में सम्मानित किया जाता है। बिरसा मुंडा एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और देश के श्रद्धेय आदिवासी नेता थे। आज के इस भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मजयंती पर भाजपा आसनसोल जिला के उपाध्यक्ष केसव पोद्दार,भाजपा कुल्टी विधानसभा मंडल के उपाध्यक्ष सह समाज सेवी टिंकु वर्मा, भाजपा कुल्टी विधानसभा कन्वेनर अमित घोष, भाजपा कुल्टी मंडल 3 के अध्यक्ष अमर प्रसाद, कुल्टी मंडल 4 के उपाध्यक्ष काजल दास, संजीत दास, कुल्टी मंडल 3 के उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, आईटी इंचार्ज संजीत यादव के साथ स्थानीय आदिवासी परिवार उपस्थित थे। स्थानीय आदिवासी भाई बहनों ने कहा भगवान बिरसा मुंडा जी के पास लगा लाइट काफ़ी समय से ख़राब है। कुल्टी विधायक की ओर से एक लाइट की व्यवस्था कर दिया गया। भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर फूल, माला के साथ लडू प्रसाद के रूप में सभी को वितरण किया गया।