Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*चापतोडिया प्रोजेक्ट को चालू करने की मांग को लेकर कुल्टी ब्लॉक आईएनटीटीयूसी ने विरोध प्रदर्शन किया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । चापतोडिया प्रोजेक्ट को चालू करने की मांग को लेकर कुल्टी ब्लॉक आईएनटीटीयूसी ने विरोध प्रदर्शन किया । इसके पश्चात आई एन टी टी यू सी के कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष बाबू दत्ता के नेतृत्व मे दामागोड़िया कोलियरी के प्रोजेक्ट अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया । इस संबंध मे बाबू दत्ता ने बताया की बीसीसीएल सीबी एरिया अंतर्गत दामागोड़िया कोलियरी क्षेत्र का चापतोड़िया प्रोजेक्ट लगभग दो वर्षो से बंद पड़ा है । जिसके कारण इस प्रोजेक्ट में कार्यरत सैकडों की संख्या में श्रमिक बेरोजगार हो गए है । इन श्रमिको के परिवार भुखमरी के कगार पर है । उन्होंने कहा की आईएनटीटीयूसी के बैनर तले चापतोड़िया प्रोजेक्ट को चालु करने को लेकर दामागोड़िया कोलियरी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया । इसके बाद संगठन की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रोजेक्ट अधिकारी देवाशीष चक्रवर्ती को एक ज्ञापन सोपा । प्रोजेक्ट अधिकारी देवाशीष चक्रवर्ती ने संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत किया । उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पुनः चालु करने को लेकर प्रक्रिया शुरू की गयी है । इसके बाद उन्होंने आगमी तीन महीने के अंदर दामागोड़िया चापतोड़िया प्रोजेक्ट को चालु करने का आश्वासन दिया । बाबु दत्ता ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है । कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ.अजय पोद्दार ने इस प्रोजेक्ट को चालु करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं बढ़ाया । उन्होंने कहा की इस प्रोजेक्ट को चालु करने को लेकर मंत्री मलय घटक एवं आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक को जानकारी दी गई है । उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय पर दामागोड़िया चापतोड़िया प्रोजेक्ट को चालु नही किया गया । श्रमिको के हितों को लेकर संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा । इस अवसर पर अनिल कोड़ा ,जाहिद अंसारी ,कीनू माझी ,मंतोष कोड़ा ,मोहम्मद सहजाद के अलावा काफी संख्या मे श्रमिक उपस्थित थे ।