बराकर । भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के वेलफेयर बोर्ड सदस्यों ने एरिया बारह के विभिन्न स्थानों का दौरा किया । इस दौरान बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों ने रामकृष्ण कॉलोनी झारखंड लाइकडीह डिसरगढ़ स्थित क्वार्टर तथा बैगुनिया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया । उन्होंने क्वार्टर मे रह रहें लोगो से बातचीत कर उनका हाल जाना तथा उनकी दिक्कतों के बारे मे भी जानकारी प्राप्त किया । इस अवसर पर एचएमएस के एस एस दे सीटू से नित्या महतो ,बीएमएस के गंगा सागर राय , बीसीएमयू के अशोक कुमार साव , जेएमएस संजीत कुमार सिंह , के अलावा बी सी सी एल एरिया के महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद , बी सी सी एल धनबाद मैनेजर प्रमोद कुमार , सीवी एरिया एपीएम एस भट्टाचार्य ,सिविल एरिया मैनेजर बी सिंह ,हिंदी विभाग प्रभारी राजेंद्र कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे ।







Post Views: 114









