Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 68 स्थित शांति नगर की एक छोटी सी कच्ची सड़क से स्थानीय लोग परेशान है ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 68 स्थित शांति नगर की एक छोटी सी कच्ची सड़क से स्थानीय लोग परेशान है । जिसको लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई पड़ रहा है । इस संबंध में स्थानीय निवासी शंकर नियोगी ने बुधवार को बताया कि यह गाली वाली सड़क अंदर के लोगों को बाहर के मुख्य सड़क से जोड़ने का एकमात्र विकल्प है जो बहुत ही जर्जर अवस्था में है ।

उन्होंने कहा कि इसी गली से सटे दधीच भवन भी स्थित है । जहां गरीब तबके के लोग शादी विवाह करने आते हैं । लेकिन सड़क कच्ची होने के कारण शादी विवाह करने वाले लोगों के साथ-साथ पीछे रहने वाले स्थानीय लोगों को आवागमन करने में भी काफी कठिनाई होती है ।

वही स्थानीय महिला दीपाली मुखर्जी ने कहा कि यहां लाइट की भी कोई सुविधा नहीं है । जिस कारण शाम ढलते ही पूरा रास्ता अंधकार में डूब जाता है और हम जैसे अधिक उम्र के लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाई होती है । जिस कारण कई लोग आने-जाने के क्रम में गिर भी चुके हैं । वही सुभाष मिश्रा ने बताया कि नगर निगम द्वारा चारों ओर विकास कार्य किया जा रहा है । परंतु इस छोटे से जगह को उपेक्षित क्यों रखा गया है । उन्होंने बताया कि यदि हालात ऐसी ही रही तो नेता आखिर जनता का वोट मांगने किस हक से आएंगे ।

वहीं पूनम शर्मा ने बताया कि हम लोग यहां कई सुविधा से वंचित है । सड़क अच्छी नहीं है चारों ओर अंधकार छाया रहता है । शिकायत करने पर भी कोई सुनने वाला नहीं है । अब हमें समझ में नहीं आता कि हम सभी कहां जाए । सुधीर तुरी ने कहा कि यह समस्या काफी लंबे समय से है । लोगों का मन अब धीरे-धीरे टूट चुका है ।

लोग इस कार्य को करने के लिए कहते-कहते थक गए हैं ।वही मोहम्मद सलाम ने कहा कि अब देखना यह है की वोट के समय नेता लोगो को क्या प्रलोभन देकर वोट मांगने आएंगे ।

वही सभी लोगों ने कहा कि यदि हम सभी लोगों को नगर निगम की सुविधाओं से इसी तरह वंचित रखा जाएगा तो हम सभी को वोट देने से क्या फायदा होगा ।उन्होंने कहा कि यदि समस्या इसी तरह बनी रही तो इस क्षेत्र से लोग वोट देने भी नहीं जाएंगे ।