Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*छेड़खानी करने का प्रयास*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

हीरापुर थाना अंतर्गत पुरानाहाट स्थित मदरसा समीप शुक्रवार की देर शाम ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा को देख कुछ मनचलो ने फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा को घर छोड़ने जा रहे छात्र ने इसकी विरोध किया जिसके बाद मनचलो की बहस छात्र के साथ होने पर उन मनचलो ने छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। वहीं घटना को लेकर पिटाई से घायल छात्र अपने परिजनों के साथ शिकायत करने के लिये हीरापुर थाना पहुंची। घटना के संबंध में पीड़ित छात्र ज्योतिब्रत बोस ने बताया कि वह बीसी कॉलेज का छात्र है। अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा को वह शांतिनगर छोड़ने जा रहा था। वहीं मनचलो ने उसे देख फब्तियां कसी जिसका विरोध करने पर मनचलो ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।