कुल्टी।आसनसोल नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 18 स्टेशन रोड मस्जिद पाड़ा में स्थित जामा मस्जिद को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जामा मस्जिद के सदर सेक्रेटरी मास्टर जववाद अंसारी एवं अय्यूब अंसारी के साथ स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग पिछले 5 वर्षों से भी अधिक समय से इसी तरह जर्जर अवस्था में है। और इसकी शिकायत हमलोगों ने पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी, एवं वर्तमान में विधान उपाध्याय, अड्डा के वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, पूर्व एम आई सी मीर हासिम, से लेकर आसनसोल नगर निगम के अध्यक्ष अमरनाथ चटर्जी को इसकी जानकारी दी है मौके पर कई बार मेयर के साथ कई अधिकारी इस रास्ते को देखने के लिए आए और इसका जायजा लिए और बड़े-बड़े वादे करके चले गए। लिखित रूप से भी हम लोगों ने इसकी जानकारी वर्तमान समय में विधान उपाध्याय को दिया है किंतु अब तक यह रास्ता यह मार्ग नहीं बन पाया है रास्ते के बगल में एक तालाब है जिससे रास्ता तालाब में पूरी तरह से ध्वस्त हो सकता है और बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है बावजूद इसके निगम का ध्यान कभी भी इस मार्ग पर नहीं गया है। सिर्फ चुनाव के वक्त ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का वोट लिया जाता है और वोट बैंक की राजनीति की जाती है किंतु मस्जिद की सुंदरीकरण एवं टूटे-फूटे रास्ते की काम की जब बात आती है तो निगम इससे हमें वंचित रखती है यह कोई नई बात नहीं है हमेशा से ही बहु संख्यक मुस्लिम इलाके को निगम द्वारा पिछड़े वर्ग में रखा गया है वर्षा काल का समय आ गया है ऐसे में यह रास्ता कब पूरी तरह तालाब में समा जाए बता पाना काफी मुश्किल है यह एकमात्र मार्ग है जो मस्जिद में जाने वाले नमाजियों का जरिया है किंतु हमें आश्वासन पर आश्वासन दी जा रही है। मस्जिद का एकमात्र मार्ग है जिसे पिछले 6 वर्षों से वंचित रखा गया है यदि नगर निगम इस मार्ग को जल्द से जल्द नहीं बनाया गया तो हम लोग 500 लोगों के साथ आसनसोल कारपोरेशन में लिखित याचिका देंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।


















