मिडटाउन क्लब चुनाव में दो पैनलों के बीच सीधा मुकाबला, शाम 6 बजे मतदान समाप्त
बर्नपुर: मिडटाउन क्लब की नई कार्यकारिणी कमेटी के चुनाव को लेकर मंगलवार को क्लब परिसर में दिनभर चुनावी सरगर्मी देखने को मिली। इस बार चुनाव मैदान में दो पैनलों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला—एक तरफ The Progressive Alliance, जबकि दूसरी ओर The Democratic Alliance ने अपनी दावेदारी पेश की।

मिडटाउन क्लब के कुल 388 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। सुबह से ही क्लब परिसर में चुनाव को लेकर सदस्यों में उत्साह और चर्चा का माहौल बना रहा।
निर्धारित समय के अनुसार शाम 6 बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही यह साफ हो जाएगा कि क्लब की नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारी The Progressive Alliance को मिलती है या The Democratic Alliance बाजी मारता है।
अब देखना होगा कि 388 मतदाताओं का समर्थन किस पैनल के पक्ष में जाता है और मिडटाउन क्लब की नई कमेटी की कमान किसके हाथों में आती है।










