शिक्षा को उन्नत के साथ छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधा के लिये उड़ान लाइब्रेरी का किया निर्माण, चांदनी अग्रवाल.
बराकर. शिक्षा को उन्नत के साथ बच्चो को बढ़ावा देने के लिये बराकर के युवा उधमी सुमित अग्रवाल ओर उनकी धर्मपत्नी चांदनी अग्रवाल ने की अनूठी पहल पेस की,बराकर स्टेशन रोड अस्पताल मोड पर उड़ान एजुकेशन इंस्टिट्यूट सेल्फ पढ़ाई के लिये तैयार किया गया, जो पूरी तरह वतानुकूलित हैं, जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अथिति स्वरुप कुल्टी भाजपा बिधायक डाक्टर अजय पोद्दार एवं प्रॉपराटर सुमित अग्रवाल की माता जी ने फीता काटकर किया, इस अवसर पर उड़ान के प्रॉपराटर सुमित अग्रवाल चांदनी अग्रवाल ने ने बिधायक को अंग वस्त्र ओर पुष्प गुच्छ पुस्तक देकर सम्मानित किया, वही उड़ान की ओर से संचालिका चांदनी ने नव न्यूक्त छात्र छात्राओं को स्कूल बैग देकर सम्मनित किया, उद्घाटन के अवसर पर उड़ान की संचालिका चांदनी अग्रवाल ने बताया की उड़ान का उदेश्य बच्चो को सेल्फ पढ़ाई के लिये संस्थान का निर्माण किया गया, जो एक छोटी सी पहल हैं, जहा उन्नत किस्म के वतानुकूलित हाल के साथ वाईफाई सुविधा, बैठने के लिये अति आधुनिक ब्यवस्था, बच्चो के लिए वातावरण, सीसीटीवी, पिने के लिये उत्तम किस्म का पानी, छात्र छात्राओं के लिये अलग अलग शौचालय, लॉकर की ब्यवस्था, जहा बच्चे घर मे नहीं पढ़ते हैं, इस प्रकार के ब्यवस्था ओर वातावरण से ही सके स्वयं आकर पढ़े, इसी उदेश्य के साथ इस उड़ान लाइब्रेरी का निर्माण किया गया, जो कुल्टी क्षेत्र मे पहला सेल स्टडीज का सेंटर हैं, जहा पहले दिन ही बड़ी संख्या मे छात्र छात्राओं के साथ अभिभावक ओर स्थानीय समाज सेवी संस्थान के सदस्य शामिल हुवे.










