Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल: सीटला डांगा जूनियर हाई स्कूल में फूड फेस्टिवल का शानदार आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल: सीटला डांगा जूनियर हाई स्कूल में फूड फेस्टिवल का शानदार आयोजन

आसनसोल के रेलपार स्थित माखू मोहल्ला में तंजीमुल मुस्लेमिन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित सीटला डांगा जूनियर हाई स्कूल में गुरुवार, 30 जुलाई को रंगारंग फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने कुल 26 प्रकार के व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए, जिन्हें अभिभावकों और आगंतुकों ने खूब सराहा। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के साथ-साथ छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद खुर्शीद आलम, सहायक प्रधानाध्यापक एकराम हुसैन, शिक्षक मोहम्मद आबिद अली, सैफ सर, इंतेखाब सर, तमन्ना मैम, ज़ेबा मैम तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर आसनसोल तंजीमुल मुस्लेमिन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद आलम, सचिव एस. एम. अफ़ज़ल, स्कूल के एसआई विवेक रॉय, हाजी क़दम रसूल हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम तथा सहायक शिक्षक सगीर आलम क़ादरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह आयोजन छात्राओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।