To
Mayor
Asansol Municipal Corporation.
Asansol.
Respected Sir,
आपको लिखते हुए मुझे खुद शर्म हो रहा है कि आसनसोल के इतिहास में इतना असहाय नगर निगम पहले कभी देखा नहीं गया है । मुझे नहीं लगता है कि आपने ऐसा कोई काम किया है । जिसके लिए आपको याद किया जायेगा । शायद सबसे बूरा नगर निगम और सबसे बेकार मेयर का जब भी चर्चा होगा तो आपका ही नाम लिया जायेगा ।

आपके द्वारा आसनसोल की जनता को गुमराह करने का आरोप भी लग रहा है । आपने घोषणा किया था कि 16.5.26 को हटन रोड़ से अतिक्रमण हटाया जायेगा । जिसमें आप सफल नहीं हुए । पुन: आपने सभी विभाग को Memo no 191 / 30 / pw / eng / 2026 के द्वारा सुचित किया कि हटन रोड़ के दुकानदारों के अनुरोध पर 15 दिनों के लिए अतिक्रमण अभियान को रोक दिया जाता है । आपने लिखा है कि 15 दिनों के बाद और कोई मुहलत नहीं दी जायेगी ।
आज मुहलत के गुजरे हुए 11 दिन हो गये हैं । नगर निगम कुम्भकर्ण की नींद में सोई हुई है । ये आसनसोल की जनता के साथ धोखा है । नगर-निगम की कथनी और करनी में अब आसनसोल की जनता का विश्वास उठ गया है ।
मैं मेयर साहब से अनुरोध करता हूं कि अगर नगर-निगम नहीं चला पा रहें तो पद से पदत्याग दे दिजीए। जब कलकता के मेयर पदत्याग दे सकतें हैं तो आप क्यूं नहीं दे सकते हैं । अब आपसे और आशा नहीं रखी जा सकती है ।
आपको सादर धन्यवाद ।










