Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आज बराकर के गणेश पूजा मैदान मे गर्जगे देश के गृहमंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के ऊप मुख्यमंत्री ने सभा स्थल किया दौरा.

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आज बराकर के गणेश पूजा मैदान मे गर्जगे देश के गृहमंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के ऊप मुख्यमंत्री ने सभा स्थल किया दौरा.

बराकर. बराकर मे आज 21 अप्रील को देश के गृह मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी डॉ.अजय पोद्दार के समर्थन में बराकर बलतोड़िया स्थित गणेश पूजा मैदान में जन सभा को संबोधित करेंगे, सभा स्थल को लेकर भाजपा के सभी बड़े ओर छोटे नेतागण इसकी तैयारी मे जोर शोर से जुटे, इसी क्रम मे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमित शाह की सभा स्थल का निरीक्षण कर जायजा लेने के लिये बलतोड़िया गणेश पूजा मैदान पहुचे, वही दूसरी ओर इस सभा को इतिहाशि बनाने के लिये बराकर में एक निजि होटल में विजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपा प्राथी डाक्टर अजय पोद्दार सहित ब्लॉक जिला के पार्टी के नेताओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी।जिसमें गृह मंत्री अमित शाह के जन सभा को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनायी गयी।इस बैठक में कुल्टी के भाजपा प्रत्याशी डॉ.अजय पोद्दार सहित कई नेताओं ने भाग लिया।छतीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस बार विधानसभा के चुनाव में बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।उन्होंने कहा कि आगामी 23 अप्रील को गृह मंत्री कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के बराकर में जन सभा को संबोधित करेंगे।जिसे लेकर सभा स्थल का निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर सभा को सफल बनाने की अपील की गयी।इस बैठक में भाजपा नेता बप्पा आचार्य,मंडल अध्यक्ष संजू घोष,मनमोहन राय, अमर प्रसाद, पार्षद ललन मेहरा सहित कई नेताओं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

Latest News