Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल में पैदल हज यात्री से बदसलूकी का आरोपी दबोचा: एआईएमआईएम नेता दानिश बोले—’संविधान से ऊपर कोई नहीं

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल में पैदल हज यात्री से बदसलूकी का आरोपी दबोचा: एआईएमआईएम नेता दानिश बोले—’संविधान से ऊपर कोई नहीं

वारदात: मुर्शिदाबाद के हज यात्री गुलाम मुस्तफा के साथ हाईवे बाईपास पर हुई थी मारपीट।

एक्शन: पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को काली पहाड़ी स्थित घर से किया गिरफ्तार।

सियासत: बिना हिंसा, संवैधानिक तरीके से थाने पहुंची AIMIM; कानून को बताया सबसे ऊपर।

हाईवे पर धार्मिक पहचान को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी

आसनसोल। पैदल हज यात्रा पर निकले मुर्शिदाबाद के जलंगी निवासी गुलाम मुस्तफा के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 26 अगस्त को जब गुलाम मुस्तफा आसनसोल हाईवे बाईपास स्थित विघ्नेश्वरा मार्बल्स के पास से गुजर रहे थे, तब एक युवक ने उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उनकी धार्मिक पहचान को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को काली पहाड़ी स्थित उसके घर से धर दबोचा। 27 अगस्त को पुलिस ने इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी।AIMIM की शांतिपूर्ण पहल, थाने में दर्ज कराई थी शिकायतघटना की सूचना मिलते ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता दानिश अजीज सक्रिय हुए। उन्होंने अपनी टीम के साथ बिना किसी हंगामे या हिंसा के, पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक रास्ता अपनाया। दानिश अजीज के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल साउथ थाने से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।”कानून सबके लिए बराबर, चाहे हिंदू हो या मुसलमान”शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज ने पुलिसिया कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा, “भारत में संविधान से बड़ा और इसके ऊपर कोई नहीं है। कानून की नजर में सब एक समान हैं—चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, कांवड़िया हो या फिर हज यात्री। हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित होना चाहिए।”

Latest News