Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक ट्रक अनाज भेजा गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सोमवार को आसनसोल कोर्ट मोड़ स्थित आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संस्था द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई और आने वाले समय में होने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में हाल ही में पंजाब में भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की गई। इस आपदा के चलते पंजाब के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पश्चिम बंगाल से एक ट्रक अनाज और आवश्यक सामान भेजा गया है।

इस संबंध में सुरजीत सिंह मक्कड़ और जगदीश सिंह ने कहा कि, “हम हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पंजाब में जिस तरह से बाढ़ ने तबाही मचाई है, वहां के लोगों को हमारी मदद की जरूरत है। सिख समुदाय जहां भी जरूरत पड़ती है, वहां गुरु का लंगर और जरूरी सामान अवश्य पहुंचाता है। यह हमारी तरफ से एक छोटा-सा प्रयास है।”

वहीं संस्था की ओर से तरसेम सिंह और रणजीत सिंह देवल ने कहा कि, “पंजाब के लोगों के साथ पश्चिम बंगाल के लोग भी खड़े हैं। भले ही हम पंजाब से बाहर हैं, लेकिन गुरुओं की धरती से हमारा आत्मिक जुड़ाव हमेशा बना रहता है। गुरु महाराज की कृपा से हम सेवा के रूप में पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए अनाज और आवश्यक सामान भेज रहे हैं। हमारी संस्था के स्वयंसेवक पंजाब में मौजूद हैं और वे इस राहत सामग्री का वितरण करेंगे।”
सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरजीत सिंह बग्गा ने कहा कि हमारी संस्था कई सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करती है और गुरु नानक की वाणी के अनुसार जहां भी लोगों को जरूरत होती है सिख वहां पहुंचता है आज पंजाब के लोगों को जरूरत है इसीलिए वहां भी हम लोग इस तरह के सयोग भेज रहे हैं

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य सदस्य:

S. जगदीश सिंह

S. हरजीत सिंह बग्गा

S. रणजीत सिंह

S. अजीत सिंह

S. सोहन सिंह

S. तरसेम सिंह

S. सुखविंदर सिंह

D. गुरदीप सिंह

S. दलजीत सिंह

S. सुरजीत सिंह मक्कड़

S. जसपाल सिंह

यह पहल पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और गुरु परंपरा की सेवा भावना को आगे बढ़ाने का एक सराहनीय कदम है।

Latest News

Related News