Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी नपा के पुर्व अध्यक्ष मधुर कांत शर्मा के निधन से कुल्टी मे शोक की लहर, 

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी नपा के पुर्व अध्यक्ष मधुर कांत शर्मा के निधन से कुल्टी मे शोक की लहर, 

बराकर :कुल्टी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मधुर कान्त शर्मा के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन रविवार, 19 अप्रैल 2026 को हुआ। वे लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान बराकर से निकलेगी, अंतिम यात्रा मारवाड़ी श्मशान घाट, बराकर नदी तट तक जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मधुर कान्त शर्मा के निधन से स्थानीय लोगों, समर्थकों और राजनीतिक व सामाजिक पत्रकार जगत में गहरा दुख व्याप्त है। उनके योगदान को याद करते हुए कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।शोकाकुल परिवार में गोपी लाल शर्मा, सज्जन शर्मा, विकास कुमार शर्मा और राहुल शर्मा सहित अन्य परिजन शामिल हैं।