*बंटी खान बराकर।* भारतीय जनता पार्टी कुल्टी मंडल तीन ओर चार का बिजया सम्मलेन नियामातपुर स्थित एक निजी भवन मे आयोजित किया गया, मंडल तीन के अध्यक्ष अमर प्रसाद ओर मंडल चार के अध्यक्ष सुनील भर के नेतृत्व मे आयोजित इस विजया सम्मेलन मे स्थानीय बिधायक डाक्टर अजय पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे, वही बड़ी संख्या मे पार्टी के बूथ कर्मी शक्ति केंद्र प्रमुख, जिला नेतृत्व शामिल रहे, इस दौरान बिधायक पोद्दार को दोनों मंडल के अध्यक्ष ने माँ दुर्गा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया, इस मौके पर बिधायक पोद्दार ने कहा की जिस प्रकार से माँ असुर शक्ति का बिनाश करती है उसी प्रकार आने वाले बिधान सभा चुनाव मे भी पश्चिम बंगाल से असुर शक्ति का पूरी तरह समापन है, इस दौरान बिधायक ने बूथ कर्मी ओर शक्ति केंद्र प्रमुख को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए उनकी प्रशंसा की, जहा उन्होंने कहा की लड़ाई मे सेना की तरह इन लोगो का महत्वपूर्ण योगदान रहता है, जिसके प्रयास से हम लड़ाई को जीतते है, जहा दोनों मंडल के बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख को मिठाई खिलाकर अंग वस्त्र प्रदान किया, इस दौरान जिला महा सचिव केशव पोद्दार, सचिव सत्यजीत दास, बिनोद सिंग सोलंकी, सोमनाथ माजी, मंडल दो के बीएलए इंचार्ज वरिष्ठ भाजपा नेता विवेकानंद भट्टचार्य, सुनील सरकार, जिला महिला मोर्चा की रूपा दास, मंडल एक के अध्यक्ष संजू घोष, दो के मनमोहन राय, सुनील भर, बिकाश प्रसाद रवि सिंग, आशीष हज़ारी, कभी सिंग, शंकर प्रसाद विजय साव को सम्मानित किया गया,












