Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की 4 बोगियों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; जांच शुरू।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की 4 बोगियों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; जांच शुरू।

कुल्टी रेलवे स्टेशन, आसनसोल रेल मंडल
प्लेटफॉर्म नंबर 3

कोयला लदी मालगाड़ी की चार बोगियों में अचानक लगी भीषण आग

जानमाल का कोई नुकसान नहीं, रेलवे संपत्ति और कोयले की क्षति

आसनसोल से पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

एहतियातन कुछ समय के लिए रेल परिचालन बाधित

कुल्टी:कुल्टी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक कोयला लदी मालगाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगातार चार बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में उठती आग की लपटों और काले धुएं के गुबार को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
दमकल और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और दमकल विभाग तुरंत एक्शन में आए। आसनसोल से दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मोर्चा संभाला। स्थानीय लोगों की मदद और दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग को आगे फैलने से रोका गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्टेशन परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
रेल परिचालन पर पड़ा असर
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को एहतियातन रास्ते में ही रोक दिया गया। आग पूरी तरह बुझने और ट्रैक के सुरक्षित घोषित होने के बाद ही रेल यातायात को दोबारा बहाल किया जा सका।
जांच के घेरे में कारण
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, रेलवे को भारी नुकसान का अनुमान है। कोयले में आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य मानवीय लापरवाही से, इसकी जांच के लिए रेलवे और दमकल विभाग ने संयुक्त टीम गठित कर दी है।