Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

जिस माँ की पूजा अर्चना कर उसे कूड़े दान मे डाला उसी माँ के आशीर्वाद से आज वो पार्टी कूड़े के ढेर मे नज़र आ रही. मनमोहन राय

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जिस माँ की पूजा अर्चना कर उसे कूड़े दान मे डाला उसी माँ के आशीर्वाद से आज वो पार्टी कूड़े के ढेर मे नज़र आ रही. मनमोहन राय

कुल्टी, जिस माँ काली को पूजा के बाद कूड़े दान मे फेकने का काम किया, भाजपा की सरकार आने के बाद भाजपा मंडल दो के अध्यक्ष मनमोहन राय ने आस्था का परिचय देते हुवे उसी माँ को पूजा अर्चना कर बिधि बिधान के साथ पूजा कर गाजे बजे के साथ नदी मे विषर्जन करवाया, मालूम हो की बीते काली पूजा के दौरान कुल्टी कारखाना गेट के समीप एक तृणमूल नेता की ओर से गांधी मैदान में 85 फीट लम्बी मां काली का प्रतिमा लगायी गयी थी।जो श्रदालुओं में आकर्षण का केंद्र बना रहा।काली पूजा बीत जाने के बाद आयोजक मंडली के प्रमुख कथित तृणमूल नेता ने समर्थकों के साथ मां काली की प्रतिमा को कुल्टी कारखाना समीप एक कूड़ेदान में फेंक दिया।बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय के नेतृत्व में उक्त प्रतिमा को विधि विधान के साथ डीसरगढ़ नदी में विसर्जन कर दिया गया।कुल्टी रानीतालाव में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी।महिलाओं ने अबीर गुलाल खेलकर मां काली को विदाई दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय ने कहा कि जिस तरह एक तृणमूल नेता ने देवी की प्रतिमा को कूड़ेदान में फेंक कर अपमान किया है।उसी तरह बंगाल की जनता ने तृणमूल को सत्ता से बाहर कर दिया।भाजपा सनातन का अपमान बर्दास्त नही करेगा।आने वाले दिनों में सनातन के खिलाफ काम करने वाले का जबाब दिया जायेगा।इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेमनाथ पाण्डेय,बुम्बा चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया