Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

तालाब के पानी में उतरकर अनोखा विरोध! 17 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर पानी में उतरे लोग।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

तालाब के पानी में उतरकर अनोखा विरोध!
17 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर पानी में उतरे लोग।
खड़गपुर के वार्ड नंबर 4, पंचबेरिया के रहमान नगर में लंबे समय से सड़क की हालत खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से सड़क की मरम्मत के लिए पार्षद से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बामनियारा तालाब का पानी बढ़ने और सड़क को नुकसान पहुंचने से स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। इसके विरोध में रविवार को इलाके के लोगों ने कमर तक पानी में खड़े होकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
खड़गपुर के जाने-माने ‘भीमडा’ और वामपंथी नेता अनिल दास ने स्थानीय महिलाओं और लोगों के साथ मिलकर इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
अब लोगों का सवाल है—क्या पानी में उतरकर किया गया यह विरोध प्रशासन का ध्यान सड़क की ओर खींच पाएगा?
📍 रहमान नगर, पंचबेरिया | खड़गपुर
#Kharagpur #RahmanNagar #Panchberia #RoadProblem #RoadRepair #Protest #KharagpurNews #LocalNews #WestBengal #जनदुर्भोग #जनसमस्या #খড়গপুর #জনদুর্ভোগ

Latest News

Related News