Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

तुरहा समाज ने पेश की इंसानियत की मिसाल, स्वास्थ्य जांच के साथ 50 यूनिट रक्तदान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

तुरहा समाज ने पेश की इंसानियत की मिसाल, स्वास्थ्य जांच के साथ 50 यूनिट रक्तदान

नियामतपुर में लगा एक दिवसीय शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर रक्तदान तक में बढ़-चढ़कर लोगों ने लिया हिस्सा

कुल्टी। समाजसेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त किसी के काम आना ही सच्ची मानवता है। इसी सोच को चरितार्थ करते हुए तुरहा समाज वेलफेयर सोसाइटी, आसनसोल की ओर से कुल्टी के राधानगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।
शिविर के दौरान लाइफ लाइन अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की। अस्पताल प्रबंधक कृष्णा जी की देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई। वहीं आसनसोल जिला ब्लड बैंक के विशेषज्ञों के सहयोग से रक्तदान शिविर संचालित हुआ, जिसमें करीब 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़, तुरहा समाज वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल के अध्यक्ष गणेश शाह, सचिव मनोज शाह तथा कोषाध्यक्ष राम दयाल शाह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समाज के सदस्यों ने अतिथियों को उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के संगठन मंत्री छोटू शाह एवं निजी सचिव राजेश शाह ने किया। शिविर को सफल बनाने में कन्हाई शाह, बलिराम शाह, कुंदन शाह, पंकज शाह, लक्षण शाह और अशोक शाह समेत समाज के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रक्तदान से बड़ा कोई सामाजिक उपहार नहीं
इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज के लोगों को रक्तदान के महत्व का संदेश भी दिया। आयोजकों का कहना था कि रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं होता, बल्कि एक इंसान के रक्तदान से दूसरे इंसान की जिंदगी बचती है। यही वजह है कि समाज की ओर से स्वास्थ्य सेवा और रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यक्रमों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने तुरहा समाज वेलफेयर सोसाइटी की इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ जरूरतमंदों के लिए मदद का मजबूत माध्यम बनते हैं। स्वास्थ्य सेवा और रक्तदान के संगम से आयोजित यह शिविर सामाजिक सरोकार की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया।

Latest News

Related News