Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नियामतपुर के मिठानी से युवती का अपहरण, आरोपी सुधीर पासवान गिरफ्तार; 10 दिनों की रिमांड पर लेने की तैयारी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नियामतपुर के मिठानी से युवती का अपहरण, आरोपी सुधीर पासवान गिरफ्तार; 10 दिनों की रिमांड पर लेने की तैयारी

कुल्टी: कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी क्षेत्र के मिठानी गांव से बीते 1 जून को अगवा हुई 19 वर्षीय युवती कासिस कुमारी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमालपुर फांड़ी की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अपहरण कांड के मुख्य आरोपी सुधीर पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मिठानी गांव का ही रहने वाला है।दीदी के घर आई थी युवती पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपहृत युवती कासिस कुमारी मूल रूप से बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई की निवासी है। वह 1 जून को मिठानी गांव में अपनी दीदी के घर आई थी, जहां से उसका अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने कुलटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड की मांग मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी और आरोपी सुधीर पासवान को दबोच लिया। पुलिस ने आज आरोपी को आसनसोल कोर्ट में पेश किया। घटना की कड़ियों को जोड़ने और युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी सुधीर को 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर लेने की मांग कर रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।