Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नियामतपुर मोड़ पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर पुलिस का डंडा, काटे गए चालान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नियामतपुर मोड़ पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर पुलिस का डंडा, काटे गए चालान

कुल्टी: नियामतपुर मोड़ पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नो-पार्किंग जोन में अवैध रूप से पार्क किए गए कई वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस व्यस्त मोड़ पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण रोजाना स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा था। जाम की स्थिति को पूरी तरह खत्म करने के उद्देश्य से ही इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न सिर्फ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया, बल्कि उन्हें भविष्य में नो-पार्किंग क्षेत्र में गाड़ी न खड़ी करने के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र को जाम मुक्त बनाने के लिए आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest News