Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*नीट (NEET) (यूजी)-2026 परीक्षा के मद्देनज़र आसनसोल मंडल द्वारा विशेष ट्रेन व्यवस्था*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/06/26

*नीट (NEET) (यूजी)-2026 परीक्षा के मद्देनज़र आसनसोल मंडल द्वारा विशेष ट्रेन व्यवस्था*

आसनसोल, दिनांक 19 जून 2026:

दिनांक 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) (यूजी)-2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों की सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष ट्रेन व्यवस्था की गई है।

दिनांक 21 जून 2026 को 22321 हूल एक्सप्रेस को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अंडाल एवं सिउड़ी खंड के बीच सभी स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों तक आसानी से पहुंच सकें। इसी प्रकार, 05573 सरायगढ़–देवघर विशेष ट्रेन भी उसी दिन बांका एवं देवघर खंड के बीच सभी स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव करेगी, जिससे नीट (NEET) परीक्षार्थियों एवं अन्य यात्रियों को लाभ मिलेगा।

बीरभूम क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा हेतु, दिनांक 21 जून 2026 को 08 डिब्बों वाली विशेष मेमू ट्रेन (03539/03540) अंडाल एवं सैंथिया के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन अंडाल से प्रातः 10:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा काजोराग्राम, सिदुली, उखरा, पांडाबेश्वर, भीमगड़ा, पांचरा, दुबराजपुर, चिनपाई, कचुजोर, सिउड़ी, कुनुरी एवं महिषादहाड़ी स्टेशनों पर ठहरते हुए सैंथिया 12:15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन सैंथिया से 18:15 बजे प्रस्थान कर अंडाल 20:15 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार, झारखंड क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा हेतु, दिनांक 21 जून 2026 को 08 डिब्बों वाली विशेष मेमू ट्रेन (03541/03542) जसीडीह एवं दुमका के बीच देवघर एवं बासुकीनाथ होकर चलाई जाएगी। यह ट्रेन जसीडीह से प्रातः 09:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा देवघर, मोहनपुर, सिरसा नूंथर हॉल्ट, घोरमारा, धनपतडीह, चंदनपहाड़ी, बासुकीनाथ, जामा एवं न्यू मदनपुर स्टेशनों पर ठहरते हुए दुमका 11:15 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन दुमका से 18:30 बजे प्रस्थान कर जसीडीह 20:15 बजे पहुंचेगी।

इन विशेष व्यवस्थाओं का उद्देश्य नीट (NEET) (यूजी)-2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है। आसनसोल मंडल सभी विद्यार्थियों एवं यात्रियों से अपील करता है कि वे इन विशेष ट्रेन सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें तथा आरामदायक एवं परेशानी मुक्त यात्रा हेतु अपनी यात्रा की अग्रिम योजना बनाएं।

Press Release No.: ER/ASN/2026/06/26

*ASANSOL DIVISION ANNOUNCES SPECIAL TRAIN ARRANGEMENTS FOR NEET (UG)-2026 EXAMINATION*

Asansol, 19 June 2026:

To facilitate convenient travel for students appearing in NEET (UG)-2026 Examination scheduled on 21 June 2026, Asansol Division of Eastern Railway has made special train arrangements for candidates and passengers travelling to different examination centres.

On 21 June 2026, 22321 Hool Express will make temporary stoppage at all stations between Andal and Siuri section to help students reach their examination centres conveniently. Similarly, 05573 Saraigarh–Deoghar TOD Special will also make temporary stoppage at all stations between Banka and Deoghar section on the same day for the benefit of NEET candidates and other passengers.

For the convenience of passengers in Birbhum area, an 08-Car Special MEMU train (03539/03540) will run between Andal and Sainthia on 21 June 2026. The train will depart from Andal at 10:15 hrs. and stop at Kajoragram, Siduli, Ukhra, Pandabeswar, Bhimgara, Panchra, Dubrajpur, Chinpai, Kachujor, Siuri, Kunuri and Mahishadahari stations, reaching Sainthia at 12:15 hrs. During the return journey, the train will depart from Sainthia at 18:15 hrs. and reach Andal at 20:15 hrs.

Similarly, for the convenience of passengers in Jharkhand area, another 08-Car Special MEMU train (03541/03542) will run between Jasidih and Dumka via Deoghar and Basukinath on 21 June 2026. This train will depart from Jasidih at 09:30 hrs. and stop at Deoghar, Mohanpur, Sirsa Nunthar Halt, Ghormara, Dhanpatdih, Chandanpahari, Basukinath, Jama and New Madanpur stations, reaching Dumka at 11:15 hrs. In the return direction, the train will depart from Dumka at 18:30 hrs. and reach Jasidih at 20:15 hrs.

These special arrangements have been made to ensure smooth transportation for the large number of students appearing in NEET (UG)-2026. Asansol Division appeals to students and passengers to make use of these train services and plan their journey in advance for comfortable and hassle-free travel.

Latest News

Related News