प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बर्नपुर गुरुद्वारा में विशेष अरदास, सिख समुदाय ने की लंबी उम्र की कामना
आसनसोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आसनसोल के बर्नपुर गुरुद्वारा में सिख समुदाय की ओर से विशेष अरदास का आयोजन किया गया। समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर शुभकामनाएं दी गईं। वहीं, सेवा और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

बताया गया कि यह सेवा और जनकल्याण अभियान 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।










