मोदी के जन्मदिन पर अनाथ आश्रम में सेवा कार्यक्रम, बच्चों के साथ मनाया गया जन्मदिन
रानीगंज/अंडाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक जिला की ओर से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंडाल स्थित बासका गांव के एक अनाथ आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा युवा अध्यक्ष अभिक कुमार मंडल, उपाध्यक्ष गौरव बनर्जी, रानीगंज मंडल-2 के भाजपा अध्यक्ष बलवान पासवान, महासचिव सोनू यादव और संजय चौधरी सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट पर दूध अर्पित कर स्वागत किया गया। बच्चों को पायस खिलाया गया और अनाथ आश्रम के बच्चों के हाथों केक कटवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही बच्चों को उनकी जरूरत की विभिन्न दैनिक उपयोग की सामग्री भी प्रदान की गई।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके साथ समय बिताया। कार्यक्रम के दौरान सेवा और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।
अभिक कुमार मंडल ने बताया कि युवा मोर्चा की ओर से एक महीने तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक युवा मोर्चा कार्यकर्ता सेवा कार्यों में भाग लेंगे और पूरे जिले में सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है।










