बच्चे के हत्यारे को हमें सौंपो, खुद देंगे सजा: आसनसोल के भगत सिंह मोड़ पर परिजनों का उग्र प्रदर्शन, चक्का जाम
लोअर छिन्नमस्ता के तुरी पाड़ा में मासूम ऋतिक रुज की बेरहमी से हुई थी हत्या, गुस्से से भड़का पूरा इलाका
मौके पर पहुंचे एसीपी अब्दुल गफ्फार, कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल शांत कराया मामला
भाजपा नेता अंकुर राय का टीएमसी पर तंज, बोले- “अब भाजपा की सरकार है, यहां कानून का राज चलेगा”
आसनसोल:लोअर छिन्नमस्ता इलाके के तुरी पाड़ा में मासूम बच्चे ऋतिक रुज की बेरहमी से की गई हत्या के विरोध में आज पूरा इलाका सड़क पर उतर आया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने मुख्य चौराहे यानी भगत सिंह मोड़ पर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े थे कि पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसे तुरंत उनके हवाले किया जाए ताकि वे खुद उसे उसके किए की सजा दे सकें।”आरोपी को हमारे हवाले करो” – मांग पर अड़े रहे परिजनसड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे पीड़ित परिवार के सदस्यों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उनका कहना था कि जिस बेरहमी से उनके मासूम बेटे की जान ली गई है, उसके बाद वे आरोपी को कानूनी प्रक्रियाओं के हवाले नहीं छोड़ना चाहते। रोते-बिलखते परिजनों ने मांग की कि हत्यारे को जनता के बीच लाया जाए। इस मांग को लेकर काफी देर तक भगत सिंह मोड़ पर तनाव की स्थिति बनी रही और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसीपी, कानून का दिया हवालाघटना की गंभीरता और बिगड़ते हालात की सूचना मिलते ही एसीपी अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी भीड़ और परिजनों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया। एसीपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष और कड़ी जांच कर रही है और अदालत के माध्यम से दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। हालांकि, काफी देर तक लोग अपनी मांग पर अड़े रहे, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की सूझबूझ और काफी समझाने के बाद जाम को हटाया जा सका।भाजपा नेता का बयान: “देश संविधान से चलता है, अपराधी को मिलेगी कड़ी सजा”इस बीच, मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अंकुर राय ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक बच्चे की हत्या से पूरा समाज मर्माहत है और परिवार का गुस्सा स्वाभाविक है। लेकिन, उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारा देश संविधान और कानून की मर्यादा से चलता है। कोई भी अपने हाथ में कानून नहीं ले सकता।”पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए अंकुर राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जमाने में ऐसा अक्सर देखा जाता था कि गंभीर अपराधों के आरोपी भी बहुत जल्द जमानत पर बाहर छूट जाते थे। लेकिन अब राज्य में भाजपा की सरकार है और यहां पूरी तरह से कानून का राज चलता है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि इस बर्बर हत्याकांड के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा।पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है








