*बड़ी खबर: नारायणगढ़ मकरामपुर में कोयला लदी मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे*
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ के मकरामपुर रेलखंड पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयले से लदी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी तभी मकरामपुर के पास दो वैगन (BOXNHL) पटरी से उतरकर पलट गए, जिससे कोयला ट्रैक पर बिखर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और मरम्मत दल मौके पर पहुंच गए हैं और ट्रैक को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इस हादसे के चलते खड़गपुर-झाड़ग्राम-टाटा मार्ग पर ट्रेन परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
Post Views: 11










