बरकार पुलिस नाका की मुस्तैदी: रात को राह भटकी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को सकुशल परिजनों को सौंपा, परिवार ने जताया आभार!
बराकर:बरकार चेक पोस्ट पुलिस नाका ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और मानवीय चेहरे का परिचय दिया है। कल रात करीब 9 बजे, नाका पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक युवती को अकेले बेहद डरी और घबराई हुई स्थिति में घूमते देखा। संदिग्ध और असुरक्षित परिस्थिति को भांपते हुए पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाई और युवती को अपनी सुरक्षा में ले लिया। पूछताछ में मिली अहम जानकारी सुरक्षित स्थान पर लाकर पुलिस ने जब युवती को ढांढस बंधाया और प्यार से पूछताछ की, तो उसकी पहचान अंतरा कुमारी (पुत्री: लालटू पंडित) के रूप में हुई। वह चिरकुंडा सुंदर नगर में दुर्गा मंदिर के पास की रहने वाली है। पूछताछ में यह भी पता चला कि युवती के चाचा कोचिंग चलाते हैं। पुलिस ने तुरंत परिजनों से किया संपर्क युवती से जानकारी मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए उसके परिजनों को सूचित किया और तुरंत पुलिस नाके पर बुलाया। सूचना मिलते ही युवती के पिता और सगे चाचा मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है (मानसिक प्रॉब्लम है), जिसके कारण वह रास्ता भटक गई थी।पहचान पत्र सत्यापन के बाद परिजनों को सौंपा ड्यूटी पर तैनात ASI संतोष कुमार,asi बिकास पांडा एवं बरकार पुलिस टीम ने पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए युवती के आधार कार्ड की जांच की। पहचान की पूरी तरह पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने युवती को उसके पिता और चाचा के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने की पुलिस की जमकर तारीफरात के अंधेरे में अपनी बेटी को सही-सलामत और सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। लड़की के घर वालों ने बराकर फाड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मुस्तैदी की जमकर तारीफ की। परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस सही समय पर मदद न करती, तो कोई अनहोनी हो सकती थी। पुलिस का यह मानवीय कार्य पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।








