Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बर्नपुर में मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर रक्तदान के साथ नि:शुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर का भी आयोजन, लोगों में दिखा उत्साह

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बर्नपुर में मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर

रक्तदान के साथ नि:शुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर का भी आयोजन, लोगों में दिखा उत्साह

बर्नपुर: मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, बर्नपुर शाखा एवं चेतना शाखा की ओर से सोमवार की रात राजस्थान धर्मशाला, पुरानाहाट, बर्नपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।

इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संस्था की ओर से अनिल मोहनका एवं नरेश अग्रवाल ने लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। इसी क्रम में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं नि:शुल्क दंत जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जांच का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में पबीर धर, गोपाल अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, गोकुल अग्रवाल एवं पिंकी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Latest News

Related News