दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”
आद्रा, दिनांक : 06.09.2026
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 07.09.2026 से 13.09.2026 तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है, जिसे मंडल रेल प्रबंधक/आद्रा द्वारा अनुमोदित किया गया है। उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा :
रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
(1) 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू दिनांक 07.09.2026, 09.09.2026, 10.09.2026, 11.09.2026, 12.09.2026 एवं 13.09.2026 को रद्द रहेगी।
(2) 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 08.09.2026, 11.09.2026 एवं 13.09.2026 को रद्द रहेगी।
(3) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 13.09.2026 को रद्द रहेगी।
(4) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 07.09.2026, 10.09.2026, 11.09.2026 एवं 13.09.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ
(Short Termination / Short Origination)
(1) 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) मेमू दिनांक 08.09.2026, 11.09.2026 एवं 13.09.2026 को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द रहेगी।
(2) 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू दिनांक 11.09.2026 एवं 13.09.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(3) 18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 07.09.2026 (पीक्यूआरएस हेतु), 09.09.2026, 12.09.2026 एवं 13.09.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(4) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 08.09.2026, 09.09.2026 एवं 12.09.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।










