Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, नमाजियों और राहगीरों को पिलाया शरबत

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, नमाजियों और राहगीरों को पिलाया शरबत

बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी)भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा फतेहपुर स्थित मस्तान रोड मस्जिद बड़ा दरवाजा (मरकज़) में शरबत एवं मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जुमे की नमाज अदा करने के लिए आने वाले नमाजियों के साथ-साथ राहगीरों को भी ठंडा शरबत और मिष्ठान वितरित किया गया। गर्मी से परेशान लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
निजामुद्दीन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को राहत पहुंचाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है तथा ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।
इस अवसर पर पत्रकार फहीम सिद्दीकी, आरिफ खान, नोमान शेख, शानू शेख, मोहम्मद हसीब, मोहम्मद दिलशाद, अबू सहमा शेख, फुरकान कादरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा लोगों से गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीने और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की गई।