प्रेस विज्ञप्ति सं.: ईआर/एएसएन/2026/05/18
*मेगा ब्लॉक के दौरान आसनसोल मंडल में प्रमुख आधारभूत संरचना, सुरक्षा एवं तकनीकी उन्नयन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न*
*इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा टीआरडी विभागों द्वारा समन्वित कार्यों से रेल सुरक्षा, यात्री सुविधा एवं सड़क संपर्क को मिलेगा बढ़ावा*
आसनसोल, 11 मई, 2026:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 10 मई, 2026 को आसनसोल–मधुपुर खंड में निर्धारित मेगा ब्लॉक के दौरान पथ, सिग्नलिंग तथा ओवरहेड विद्युत प्रणाली से संबंधित व्यापक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए। इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार (एस एंड टी) तथा ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (टीआरडी) विभागों के समन्वित प्रयासों से किए गए ये कार्य मंडल में चल रहे आधारभूत संरचना आधुनिकीकरण कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयनिष्ठ बनाना है।

मेगा ब्लॉक की प्रमुख उपलब्धियों में दो सीमित ऊँचाई वाले सबवे (लिमिटेड हाइट सबवे – एलएचएस) के निर्माण हेतु कुल 12 प्रीकास्ट प्रबलित सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) बॉक्स एवं बेस स्लैब का सफल प्रक्षेपण शामिल है। ये कार्य लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 08 (बोदमा रेलवे स्टेशन–जामताड़ा रेलवे स्टेशन के मध्य) तथा लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 17 (जोरामोव रेलवे स्टेशन–मधुपुर जंक्शन के मध्य) पर किए गए। कार्य पूर्ण होने के बाद ये सबवे वर्तमान समपार फाटकों का स्थान लेंगे और रेलवे लाइन के नीचे निर्बाध एवं सुरक्षित सड़क संपर्क उपलब्ध कराएंगे, जिससे स्थानीय निवासियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं को उल्लेखनीय सुविधा होगी।
इंजीनियरिंग विभाग ने इसके साथ-साथ पथ सुदृढ़ीकरण के व्यापक कार्य भी किए। इनमें 7 किलोमीटर लंबी रेलपथ पर तनाव समायोजन, सलानपुर रेलवे स्टेशन पर एक डायमंड क्रॉसिंग एवं एक स्विच का प्रतिस्थापन, चार विशेष एक्सपेंशन जॉइंट की स्थापना, दो टर्नआउट का नवीनीकरण, पुल संख्या 691 पर रेल परिवर्तन तथा जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर 17 किलोमीटर पथ एवं छह टर्नआउट की मशीन द्वारा टैम्पिंग शामिल है। इन कार्यों से पथ की स्थिरता, यात्रा की गुणवत्ता तथा रेल परिचालन की दक्षता में सुधार होगा।
सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने आसनसोल जंक्शन, सीतारामपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, जामताड़ा रेलवे स्टेशन तथा चित्तरंजन रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्टेशनों पर सिग्नलिंग केबल, ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, प्वाइंट मशीन एवं अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की जांच, परीक्षण एवं निवारक अनुरक्षण किया, जिससे ट्रेन नियंत्रण प्रणाली की विश्वसनीयता और सुदृढ़ होगी।
ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (टीआरडी) विभाग ने दोनों एलएचएस स्थलों पर ओवरहेड विद्युत उपकरणों में आवश्यक संशोधन किए। इनमें ओवरहेड तारों का स्थानांतरण, फिटिंग्स का प्रतिस्थापन तथा विद्युत संयोजनों का नवीनीकरण शामिल है, ताकि निर्माण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके और विद्युत रेलगाड़ियों के लिए निर्बाध कर्षण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मेगा ब्लॉक की शैडो अवधि के दौरान ट्रैक्शन सब-स्टेशनों में पुराने उपकरणों को भी बदला गया, जिससे मंडल में विद्युत आपूर्ति की स्थिरता और विश्वसनीयता में और वृद्धि होगी।
सभी कार्य निर्धारित ब्लॉक अवधि के भीतर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक पूरे किए गए। इन समन्वित कार्यों से पथ, सिग्नलिंग एवं विद्युतीकरण प्रणालियाँ और अधिक मजबूत होंगी, जिससे रेल परिचालन की सुरक्षा, समयपालन तथा यात्रियों की यात्रा सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही, नए सबवे स्थानीय समुदायों को निर्बाध एवं सुरक्षित सड़क संपर्क उपलब्ध कराएंगे। इन परियोजनाओं की सफल पूर्णता आसनसोल मंडल में रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे यात्रियों, माल ग्राहकों तथा आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
Press Release No.: ER/ASN/2026/05/18
*ASANSOL DIVISION COMPLETES MAJOR INFRASTRUCTURE, SAFETY AND TECHNOLOGY UPGRADATION WORKS DURING MEGA BLOCK*
*Integrated Works by Engineering, S&T and TRD Departments to Enhance Safety, Passenger Comfort and Road Connectivity*
Asansol, 11 May, 2026:
Asansol Division of Eastern Railway successfully carried out a comprehensive programme of track, signalling and overhead electrification works on 10 May 2026 during a scheduled Mega Block in the Asansol–Madhupur section. Executed in close coordination by the Engineering, Signal & Telecommunication (S&T) and Traction Distribution (TRD) Departments, these works form part of the Division’s ongoing infrastructure upgradation to provide safer, smoother and more punctual train services.
A major highlight of the Mega Block was the launching of 12 precast Reinforced Cement Concrete (RCC) boxes and base slabs for the construction of two Limited Height Subways (LHS) at Level Crossing Gate No. 08 between Bodma Railway Station and Jamtara Railway Station, and Level Crossing Gate No. 17 between Joramow Railway Station and Madhupur Junction. After completion, these subways will replace the existing level crossing gates and provide uninterrupted road connectivity beneath the railway tracks, improving convenience and safety for local residents and road users.
The Engineering Department simultaneously carried out extensive track strengthening works, including stress adjustment of 7 kilometres of track, replacement of a diamond crossing and one switch at Salanpur Railway Station, installation of four special expansion joints, renewal of two turnouts, rail replacement on Bridge No. 691, and machine tamping of 17 kilometres of track and six turnouts at Jamtara. These measures will improve track stability, riding comfort and the overall quality of train operations.
The Signal & Telecommunication (S&T) Department undertook preventive maintenance and testing of signalling systems at major stations, including Asansol Junction, Sitarampur Junction, Jasidih Junction, Jamtara Railway Station and Chittaranjan Railway Station, covering signalling cables, block instruments, point machines and other critical equipment to strengthen the reliability of train control systems.
The Traction Distribution (TRD) Department carried out modifications to overhead electric equipment at both Limited Height Subway sites, including shifting of overhead wires, replacement of fittings and renewal of electrical connections to facilitate the construction work and maintain reliable traction power supply. During the shadow period of the Mega Block, ageing equipment at Traction Sub-Stations was also replaced to further improve the stability and dependability of power supply to electric trains across the Division.
All works were completed within the scheduled block period under prescribed safety procedures. These integrated improvements will strengthen track, signalling and electrification systems, enhance punctuality and riding comfort, and support safer and smoother train operations. The new subways will also provide uninterrupted and safer road connectivity for local communities. The successful completion of these projects marks another significant step in the modernization of railway infrastructure in Asansol Division, with direct benefits for passengers, freight customers and road users.










