Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*यमदूत ने सड़क पर आकर दी चेतावनी: “एक भूल और ले जाऊंगा प्राण!”* *ट्रैफिक पुलिस के जागरूकता नाटक ने राहगीरों को चौंकाया; हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब न पीने की दी सख्त हिदायत*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*यमदूत ने सड़क पर आकर दी चेतावनी: “एक भूल और ले जाऊंगा प्राण!”*

*ट्रैफिक पुलिस के जागरूकता नाटक ने राहगीरों को चौंकाया; हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब न पीने की दी सख्त हिदायत*

बराकर:यमदूत का खौफनाक दृश्य, अचानक हुई मौत का मंजर और पुलिस की सख्त चेतावनी… बुधवार को बराकर की सड़कों पर जिसने भी यह नजारा देखा, उसकी रूह कांप गई। मौका था ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026’ का, जिसके तहत बुधवार को बराकर में एक बेहद प्रभावशाली और जीवंत जागरूकता नाटक का मंचन किया गया। इस अनूठे नाटक के माध्यम से आम जनता और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का कड़ा संदेश दिया गया।सड़क पर थमे वाहनों के पहिये पश्चिम बंगाल परिवहन विभाग की पहल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का संचालन आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बराकर सब-ट्रैफिक गार्ड की टीम एवं ट्रैफिक प्रभारी बिनय लायक ने किया। बराकर हनुमान चढ़ाई मैथन होटल के सामने सड़क किनारे जैसे ही इस नाटक के मंचीय दृश्य शुरू हुए, वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के कदम ठिठक गए। लोग अपनी गाड़ियां रोककर इस मर्मस्पर्शी अभिनय को देखने लगे। इस मौके पर बराकर फांड़ी प्रभारी अंजन कुमार रजक समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।लापरवाही का अंजाम देख सहम गए लोगनाटक में उन जानलेवा खतरों को बेहद संजीदगी से दिखाया गया, जिन्हें अमूमन चालक नजरअंदाज कर देते हैं। बिना हेलमेट बाइक चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग न करना और शराब के नशे में स्टेयरिंग थामना कैसे सीधे मौत को दावत देता है, इसे कलाकारों ने बखूबी पर्दे पर उतारा। ड्रामेटिक प्रस्तुति में दिखाया गया कि कैसे एक क्षणिक लापरवाही चालक की जान ले लेती है और पलक झपकते ही वहां यमदूत आ धमकते हैं। यमदूत को चालक के प्राण ले जाते देख दर्शकों में भय और चेतना दोनों साफ नजर आई।यह नाटक नहीं, रोजमर्रा की हकीकत: ट्रैफिक प्रभारीअकस्मात मृत्यु के झकझोर देने वाले दृश्यों के बीच पुलिस कर्मियों द्वारा लाउडस्पीकर से दी गई सख्त चेतावनी ने इस संदेश को और भी मारक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में ट्रैफिक प्रभारी बिनय लायक ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा, “सड़क पर जो अभिनय आपने देखा, वह सिर्फ नाटक नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की हकीकत है। एक छोटी सी चूक पूरे परिवार को उम्रभर का दर्द दे जाती है, इसलिए नियमों का पालन अनिवार्य है।”आयोजकों ने अंत में सभी राहगीरों से हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि वे सफर को सुरक्षित बनाने और अपना जीवन बचाने के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें तथा शराब का सेवन कर कभी भी वाहन न चलाएं।

Latest News

Related News