Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

‘रचनाकार’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “लोकतंत्र में मतदान का महत्व”- विषय पर युवाओं ने अपने विचार रखें

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

‘रचनाकार’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “लोकतंत्र में मतदान का महत्व”- विषय पर युवाओं ने अपने विचार रखें

कोलकाता (19 अप्रैल 2026) : अंतर्राष्ट्रीय संस्था रचनाकार – एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रांति द्वारा गत रविवार 19 अप्रैल 2026 को 18 वर्ष एवं अधिक आयु के छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय था “लोकतंत्र में मतदान का महत्व”, जिसमें कोलकाता के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष रचना सरन ने सभी का स्वागत किया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की। संस्था के संस्थापक सभापति सुरेश चौधरी ने आशीर्वचन दिए और ऐसी प्रतियोगिताओं की उपयोगिता सबको बताई। निर्णायक मण्डल के रूप में संस्था के संस्थापक सभापति सुरेश चौधरी, अध्यक्ष रचना सरन, उपाध्यक्ष भारती मिश्रा, काव्यगोष्ठी प्रभारी मौसमी प्रसाद और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता का संयोजन विनोद यादव, प्रिया श्रीवास्तव और डॉ. रेखा कुमारी त्रिपाठी ने किया था जबकि कुशल संचालन प्रिया श्रीवास्तव का रहा।

तालाण्डु बीएड कॉलेज के आशुतोष कुमार रावत ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया ; पायल शर्मा ने द्वितीय और खिदिरपुर कॉलेज के छात्र अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त निहारिका मिश्रा (बेथुन कॉलेज), भूमि श्रीवास्तव (हिंदी विश्वविद्यालय), सुहानी शर्मा (हिंदी विश्वविद्यालय), राहुल पांडेय (जोगेशचंद्र चौधरी कॉलेज) एवं अजय कुमार साव (खिदिरपुर कॉलेज) ने भी बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपनी बातों को रखा। सभी प्रतिभागियों को शारदा चौधरी ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कींं।

इस अवसर पर अन्विता पाठक ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ कर सबको प्रभावित किया। राव्या श्रीवास्तव ने कविता पाठ और सिद्धार्थ झा ने कार्यक्रम को लेकर अपनी बात सबके समक्ष रखी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम संबंधी अपने सुखद अनुभव साझा किए।

Latest News