Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रचनाकार भारत फाउंडेशन द्वारा भाषण प्रतियोगिता श्रृंखला की तीसरी कड़ी का सफल आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

रचनाकार भारत फाउंडेशन द्वारा भाषण प्रतियोगिता श्रृंखला की तीसरी कड़ी का सफल आयोजन

कोलकाता (12 जुलाई 2026) : अंतर्राष्ट्रीय संस्था रचनाकार भारत फाउंडेशन द्वारा भाषण प्रतियोगिता श्रृंखला की तीसरी कड़ी का आयोजन रविवार को सफलतापूर्वक किया गया। इस कड़ी का विषय था – “21वीं सदी में प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता”

कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था अध्यक्ष रचना सरन ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल एवं श्रोताओं का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के निर्णायक बिंदुओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं शिक्षिका प्रिया श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

निर्णायक मंडल के रूप में ब्रजेश कुमार त्रिपाठी (रेलवे अधिकारी), विवेक लाल (शिक्षक), डॉ. रेशमी पांडा मुखर्जी (व्याख्याता एवं शिक्षाविद), प्रिया श्रीवास्तव (कवयित्री) एवं रचना सरन (संस्था अध्यक्ष) ने अपनी भूमिका निभाई | प्रतियोगिता के अंत में निर्णायकों ने भी प्रेमचंद के संबंध में अपने विचार रखे। डॉ. रेशमी पांडा मुखर्जी ने प्रतिभागियों को उनकी कमियों और खूबियों से अवगत कराया। ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेमचंद के साहित्य की आज के समय में आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विवेक लाल ने ऐसे आयोजनों के महत्व को बताया, वहीं नुपुर श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता के विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इस प्रतियोगिता में रानी कुमारी महतो ने प्रथम स्थान, सुमन कुमारी राम ने द्वितीय स्थान और वर्षा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

कार्यक्रम के विशेष अतिथि युगांडा से आए विश्व प्रसिद्ध कवि एवं रचनाकार के विदेश विभाग के प्रभारी अजय गोयल थे। संस्था के संस्थापक सभापति सुरेश चौधरी एवं समस्त सदस्यों ने उनका मुक्ताहार, स्मृति चिह्न एवं दुपट्टा देकर स्वागत किया। उनके कर-कमलों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में अजय गोयल के मधुर गीतों का सभी ने आनंद लिया।

संस्था द्वारा यह भाषण प्रतियोगिता प्रतिमाह आयोजित की जाती है, जो 16 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के लिए है। पूरे कार्यक्रम को उपस्थित सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया। इस पूरे आयोजन का संयोजन विनोद यादव ने बड़ी ही कुशलतापूर्वक और व्यवस्थित तरीके से किया |

Latest News