रथयात्रा उत्सव: राज्य सरकार ने पूजा समितियों को सौंपी 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता, वर्धमान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में चेक वितरित
आसनसोल। राज्य सरकार की ओर से रथयात्रा उत्सव को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए पूजा समितियों के हाथों में वित्तीय अनुदान राशि सौंप दी गई है। सोमवार को नवान्न सभागार से वर्चुअल माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पश्चिम वर्धमान जिले में भी इस आर्थिक अनुदान का वितरण किया गया।पश्चिम वर्धमान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय (डीएम ऑफिस) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जिले की चार प्रमुख रथयात्रा पूजा समितियों को 5-5 लाख रुपये के वित्तीय अनुदान का चेक सौंपा गया। राज्य सरकार की इस पहल से पूजा समितियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।इस गरिमामयी अवसर पर दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, पश्चिम वर्धमान के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) एस. पन्नबलम, पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी और संबंधित पूजा समितियों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे। अधिकारियों ने समितियों को बधाई देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने की शुभकामनाएं दीं।










