रामकृष्ण डंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, निगम बोर्ड पर बड़ा दावा
महा शिव चर्चा के मंच से आगामी निगम चुनाव का शंखनाद,
विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन
आसनसोल:वार्ड संख्या 27 के रामकृष्ण डंगाल में सोमवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और राजनीतिक सक्रियता का अनूठा संगम देखने को मिला। पूर्व पार्षद चैताली तिवारी के नेतृत्व में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक चर्चाओं के साथ-साथ महा शिव चर्चा का भी आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।समारोह में मुख्य रूप से पांडवेश्वर के विधायक एवं पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, भाजपा नेता ओम नारायण प्रसाद, दिलीप प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।’उतार-चढ़ाव में भी रामकृष्ण डंगाल पर था भरोसा’सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने विधानसभा चुनाव के दौरान रामकृष्ण डंगाल से मिले ऐतिहासिक समर्थन को याद किया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान जब नतीजों में उतार-चढ़ाव आ रहा था, तब भी उन्हें पूरा भरोसा था कि इस क्षेत्र की जनता भाजपा को निराश नहीं करेगी। मुखर्जी ने जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह आशीर्वाद ही उनकी जीत का मुख्य आधार है और वे क्षेत्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।सभी 32 वार्डों में लहराएगा भाजपा का परचम: जितेंद्र तिवारीकार्यक्रम के दौरान पूर्व मेयर व विधायक जितेंद्र तिवारी ने एक बड़ा राजनीतिक दावा कर चुनावी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आसनसोल की जनता को विकास के अभाव में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। तिवारी ने दावा किया कि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा सभी 32 वार्डों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और आसनसोल नगर निगम में भाजपा का ही बोर्ड बनेगा।शिव चर्चा से गूंजा क्षेत्र, सुख-समृद्धि की कामनाराजनीतिक सरगर्मी के बीच आयोजित महा शिव चर्चा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की तथा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस आयोजन के जरिए भाजपा ने न केवल धार्मिक मंच से जनसंपर्क साधा, बल्कि आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर धरातल पर अपने कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भी भर दिया है।










