Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

राष्ट्रहित! उद्योगहित!! मजदूरहित!!!  *भारतीय मजदूर संघ, बर्नपुर का ऐतिहासिक गेट मीटिंग एवं विरोध प्रदर्शन संपन्न*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

राष्ट्रहित! उद्योगहित!! मजदूरहित!!! 

*भारतीय मजदूर संघ, बर्नपुर का ऐतिहासिक गेट मीटिंग एवं विरोध प्रदर्शन संपन्न*

आज दिनांक *11 मई 2026, सोमवार* को भारतीय मजदूर संघ, बर्नपुर के आह्वान पर फ्लाईओवर गेट (टनल गेट) पर विशाल *”गेट मीटिंग एवं विरोध प्रदर्शन”* का आयोजन किया गया।

ISP व सेल प्रबंधन की मनमानी नीतियों और उदासीनता के विरोध में आयोजित इस कार्यक्रम में *नियमित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया और बुलंद आवाज़ में प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।*

*प्रमुख माँगें जिनको लेकर प्रदर्शन किया गया:*

1. *प्रबंधन द्वारा की जा रही अघोषित छंटनी के विरोध में।*

2. *वेज कोड एवं सोशल सिक्योरिटी को अविलंब लागू करने हेतु।*

3. *एंट्री एवं एग्जिट की मनमानी नीति के विरोध में।*

4. *टाउनशिप एवं अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु।*

5. *39 महीनों के बकाया एरियर का तत्काल भुगतान करने हेतु।*

6. *नियमित कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों के लिए बुनियादी सुविधा, कैंटीन, सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु।*

इस विरोध प्रदर्शन में प्लांट के विभिन्न विभागों से आए हजारों कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों ने भाग लेकर प्रबंधन को अपनी ताकत का एहसास कराया।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी:*  

*बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ:* अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह, महामंत्री संजीत बनर्जी, संगठन मंत्री अमित सिंह, विजय कुमार, अशोक सिंह, मिथिलेश वर्मा, संतोष झा, महेश कुमार।

*बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ:* अध्यक्ष महेश बनर्जी, महामंत्री संजीत प्रसाद, दीपक सिंह, अंकित अस्थि, राजीव कुमार, सतीश सिंह आदि।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि माँगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

*🚩 भारत माता की जय 🚩*

भारतीय मजदूर संघ अमर रहे