Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर INTUC यूनियन, बर्नपुर की ओर से अस्पताल के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर INTUC यूनियन, बर्नपुर की ओर से अस्पताल के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. यू. के. दास (ACMO), डॉ. मनीष कुमार झा (ACMO), डॉ. किशोरी महतो, डॉ. बिस्वपुर मुखर्जी, डॉ. नागमणि, डॉ. जितेन्द्र पांडे सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों के अनेक चिकित्सक शामिल रहे। सभी डॉक्टरों को उनके समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूनियन की ओर से बिप्लब माझी (महासचिव, INTUC बर्नपुर), विजय सिंह (अध्यक्ष, ठेकेदार मजदूर कांग्रेस), वी. डी. सिंह (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी), सचिन कुमार (सहायक सचिव), हंसराज जी, सुपर्णा रॉय, मोहन जी, मधुरंजन जी एवं संजय डे उपस्थित रहे। यूनियन प्रतिनिधियों ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर अपने अथक परिश्रम, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यूनियन की ओर से सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

Latest News