Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

लीलावती मैरिज हाल में भाजयुमो की सभा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

लीलावती मैरिज हाल में भाजयुमो की सभा

संकतोड़िया : रघुनाथपुर विधानसभा के पारबेलिया स्थित मैरिज हाल में गुरुवार को भाजयुमो की सभा आयोजित की गई। जिसमें रघुनाथपुर की विधायक भाजपा की मामोनी बाउरी मुख्य अतिथि थी। इसके अलावा युवा मोर्चा के संयोजक मुकेश सिंह, भाजपा के ललित अग्रवाल, ब्लॉक कमिटी के वरीय सदस्य परमानंद ओझा, जिला कमेटी के सदस्य नीलकांत चक्रवर्ती, आई एम सिंह, ब्लॉक कमिटी के अध्यक्ष शुभमय सरकार, संजीत बाउरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सर्व प्रथम सादे समारोह के बीच अतिथियों को फुलगुच्छ एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात सभा में रघुनाथपुर विधायक मामोनी बाउरी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सरकार के बजट पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक मामोनी बाउरी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में अन्नपूर्णा योजना के तहत 3000 रुपये दिए जा रहे हैं। विधायक ने सारगर्भित एवं संक्षिप्त संबोधन में सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे जिताकर अपनी आवाजों को उठाने के लिए भेजा है। मैं पूर्ण कोशिश करूंगी आपको निराश नहीं करूं। जहां तक हो सकेगा मैं जनता के सुख सुविधा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी।
कार्यक्रम में ललित अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि अन्नपूर्णा योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।
कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। अन्नपूर्णा योजना इसी संकल्प का प्रतीक है, जो महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं, एवं भारतीय जनता पार्टी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।