Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत प्रेस क्लब, पूर्वी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद आयोजित गांधी विचार गोष्ठी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों, सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों के लिए भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की समस्याओं को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से प्रमुखता से उठाने के साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं मानवतावादी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई है। सेराज अहमद कुरैशी का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल करना भी पत्रकार का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसी भावना के साथ वह सामाजिक सौहार्द, मानवता, भाईचारा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों को निरंतर अपने कार्यों में प्राथमिकता देते रहे हैं। उन्होंने विभिन्न अवसरों पर सामाजिक एवं मानवतावादी कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया है। हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए भी वह लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उनका जोर इस बात पर रहा है कि समाज में धर्म, जाति और वर्ग के आधार पर भेदभाव के बजाय मानवता को सर्वोच्च महत्व दिया जाए।
इसी सामाजिक प्रतिबद्धता, पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान तथा जनसरोकार से जुड़े कार्यों को देखते हुए भारत प्रेस क्लब, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय, गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह व वरिष्ठ समाजसेवी हसन जमाल उर्फ बबुआ भाई ने मेडल, विशेष सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के संयोजक मशहूर शायर ई. मिन्नत गोरखपुरी, भारत प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी, अध्यक्षता सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पांडेय, प्रमुख धराधाम, मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ. सत्या पाण्डेय रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरदार जसपाल सिंह, अध्यक्ष गुरुद्वारा जटाशंकर सिंह सभा, डॉ. रूप कुमार बनर्जी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, भोजपुरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, समाजसेवी हसन जमाल उर्फ बबुआ भाई तथा इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी गोरखपुर के अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर समाजसेवी स्वामी चरण शाही, महामंत्री भारत प्रेस क्लब, डॉ. अभय पाल सिंह प्रदेश मंत्री भारत प्रेस क्लब, हाफिज मुजीबुर्रहमान प्रदेश सचिव नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट उत्तर प्रदेश, पूर्व विधायक प्रत्याशी शिवा योगी, डॉ राशिद हुसैन, हाजी सोहराब खान महासचिव इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी,बृजमोहन, प्रभांशा पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव (पत्रकार), स्वेच्छा श्रीवास्तव, सरफराज आलम, शालिनी दुबे, सचिन श्रीवास्तव, नदीम चिश्ती पत्रकार,स्वामी शैनप, शर्मा अल्पा प्रज्ञा, नितिन श्रीवास्तव, वंदना गुप्ता, शिवम जी (खतराला), शाश्वत चतुर्वेद, भानु प्रकाश, रीचा योगी, राजनंदिनी मुंपकली, साधना राम पाण्डेय, सुनीत शर्मा, संजय श्रीवास्तव (पुलिस मित्र), कुलदीप पाण्डेय, रवि कुमार यादव, इमरान खान (पत्रकार), बृज नाथ पाण्डेय, मिनहाज सिद्दीकी, शेफ शोज, मोहम्मद हुसैन अंसारी, रूपरानी, डॉ. अजीत चौधरी, शामली सिंह, धीरेन्द्र सिंह (फोटोग्राफर), जागृति पाण्डेय, जय सिंह (सम्पादक), प्रतिमा गुप्ता, परी श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, ममता भंजा, सुमन सामोद, अपूर्व पाण्डेय, संजा पाण्डेय, नेहा गुप्ता, मीनू पाण्डेय, बजरंगी पाण्डेय, पं. कृष्ण मोहन पाठक मधुर, इन्दु धर पाण्डेय एवं मोहन मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Latest News

Related News