Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सुविधाओं की मांग: भाजपा मंडल ने किया बेगुनिया के स्कूलों का दौरा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सुविधाओं की मांग: भाजपा मंडल ने किया बेगुनिया के स्कूलों का दौरा

बराकर: भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल-1 के अध्यक्ष विश्वजीत सेन के नेतृत्व में रविवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने बेगुनिया हाई स्कूल और बेगुनिया प्राइमरी स्कूल का दौरा कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर युवा नेता विनय यादव, अंतु मल, अरविंद गोप और अरूप घोष सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।प्रतिनिधिमंडल ने बेगुनिया हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक उदय चंद्र पाल और अन्य शिक्षकों के साथ बैठक की। चर्चा के दौरान स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों को नियमित रूप से मिड-डे-मील मिल रहा है। हालांकि, स्वच्छता और बेहतर भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्कूल प्रशासन ने एक डाइनिंग रूम के निर्माण की मांग रखी।इसके बाद टीम ने बेगुनिया प्राइमरी स्कूल का रुख किया। वहां के शिक्षकों ने बताया कि शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए एक कंप्यूटर की सख्त जरूरत है, जिससे बच्चों को डिजिटल शिक्षा से भी जोड़ा जा सके।भाजपा नेता विश्वजीत सेन ने दोनों स्कूलों की समस्याओं को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि इन मांगों को जल्द ही संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा। स्कूल के शिक्षकों ने भाजपा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद से जमीनी स्तर पर सुधार लाने में मदद मिलेगी।

Latest News