Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 198 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 198 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ*

*राज्य मंत्री  सतीश चंद्र शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण*

बाराबंकी,(अबू शहमा अंसारी)सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को मिनी स्टेडियम, रामसनेहीघाट में सोशल सेक्टर के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, सतीश चंद्र शर्मा द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक मंच पर लाकर पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत 103 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं 25 दिव्यांगजनों को बैसाखी के जोड़े वितरित किए गए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा 10 लाभार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 05 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 05 लाभार्थियों तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना के 10 लाभार्थियों को भी स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस प्रकार आयोजित शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के कुल 198 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि गण व जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी श्री एजाजुल हक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

Related News