Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सैलाब निगल गया आमिर की जिंदगी; आपदा प्रबंधन नाकाम, ग्रामीणों ने खोज निकाला शव

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सैलाब निगल गया आमिर की जिंदगी; आपदा प्रबंधन नाकाम, ग्रामीणों ने खोज निकाला शव

कुल्टी।काम खत्म कर सुरक्षित घर लौटने की आस, उफनती नदी का तेज बहाव और पल भर में सब कुछ तबाह। कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर में सोमवार रात को स्कूटी समेत पानी में बहे 24 वर्षीय युवक आमिर गियास का शव आखिरकार बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने बरामद कर लिया। घटना के बाद से पूरे सीतारामपुर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक आमिर सीतारामपुर का ही निवासी था।सोमवार रात को हुआ था हादसा पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बीती 17 अगस्त की रात आमिर अपनी ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान 19 नंबर नेशनल हाईवे से सीतारामपुर जाने वाली सड़क पर बने एक पुल के ऊपर से पानी का बेहद तेज बहाव हो रहा था। अंधेरे और पानी की रफ्तार का अंदाजा न मिल पाने के कारण आमिर स्कूटी समेत उस तेज सैलाब में बह गया।प्रशासनिक नाकामी पर उठे सवाल, स्थानीय लोग बने खेवनहार घटना की सूचना मिलते ही कुल्टी थाना पुलिस और बाद में आपदा प्रबंधन (Disaster Management) की टीम रबर बोट लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई थी। मंगलवार की पूरी रात नदी की खाक छानने के बाद भी रेस्क्यू टीम के हाथ खाली रहे और आमिर का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार बुधवार सुबह प्रशासन से निराश हो चुके स्थानीय ग्रामीणों ने खुद कमान संभाली। सीतारामपुर मास्टरपाड़ा के पास नदी किनारे स्थानीय लोगों की नजर आमिर के शव पर पड़ी, जिसे तुरंत बाहर निकाला गया।स्कूटी की तलाश जारी, पुलिस जांच में जुटी हैरानी की बात यह है कि आमिर का शव तो मिल गया है, लेकिन उसकी स्कूटी अभी भी लापता है। अंदेशा जताया जा रहा है कि स्कूटी पानी के तेज बहाव में नदी के गहरे तल में समा गई है। कुल्टी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुल पर जलजमाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोष व्यक्त किया है।