Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*“स्वच्छता ही सेवा – 2025” एवं “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत कार्यालय, स्कूल, रेलवे ट्रैक एवं जलाशयों में स्वच्छता अभियान*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल

आद्रा, दिनांक: 30.09.2025

“स्वच्छता ही सेवा – 2025” के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चल रहे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान (“स्वच्छोत्सव”) के तहत आज आद्रा मंडल में विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ संचालित की गईं।

आज के कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न कार्यालयों, संस्थागत भवनों एवं रेलवे स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। आद्रा मंडल के विभिन्न कार्यालय परिसर में गहन सफाई का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इसके अतिरिक्त रेलवे ट्रैकों, स्टेशनों एवं ट्रेनों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही रेलवे परिसरों में स्थित नदियों, तालाबों, झीलों एवं नालों आदि जलाशयों की सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने का प्रयास किया गया।

आद्रा मंडल में एक व्यापक स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, रेलवे ट्रैकों तथा स्वास्थ्य इकाइयों में श्रमदान द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

आद्रा मंडल द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना, यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना तथा सभी के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करना है।