Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत आद्रा मंडल में विभिन्न स्टेशनों एवं खानपान इकाइयों में गहन स्वच्छता अभियान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत आद्रा मंडल में विभिन्न स्टेशनों एवं खानपान इकाइयों में गहन स्वच्छता अभियान

आद्रा, दिनांक: 05.10.2026

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में दिनांक 17.09.2026 से 15.10.2026 तक आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान तथा दिनांक 02.10.2026 से 31.10.2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को मंडल के प्रमुख स्टेशनों, खानपान इकाइयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमित सफाई के साथ-साथ रेलवे परिसरों एवं खानपान इकाइयों की विशेष रूप से गहन सफाई सुनिश्चित की गई।

अभियान के तहत बोकारो, बांकुड़ा, पुरुलिया आदि प्रमुख स्टेशनों के खानपान स्टॉलों में विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। स्टॉलों के कार्यक्षेत्र, कार्य सतहों तथा खानपान से संबंधित उपकरणों की गहन सफाई की गई। साथ ही, रसोई परिसर, बर्तनों एवं अन्य खानपान उपकरणों की विशेष रूप से सफाई कर स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित मानकों के पालन पर जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, मंडल के विभिन्न स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, परिसंचारी क्षेत्र, प्रवेश एवं निकास स्थल, आवासीय परिसरों तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी गहन सफाई अभियान चलाया गया। कूड़ेदानों, नालियों एवं जल निकासी क्षेत्रों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया, ताकि रेलवे परिसरों में स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

आद्रा मंडल द्वारा ‘स्वच्छता में सहभाग’ की भावना के साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से यात्रियों, रेल कर्मचारियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest News

Related News