Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*NH-19 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से कुल्टी के मदन केशरी की मौत*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

*NH-19 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से कुल्टी के मदन केशरी की मौत*

*कुल्टी।* कुल्टी थाना क्षेत्र के NH-19 दमागोड़िया बाइपास पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय *मदन केशरी* की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मदन केशरी किसी काम से बाइपास की ओर जा रहे थे, तभी धनबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक हाईवा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही *चौरंगी फाड़ी पुलिस* मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए *आसनसोल जिला अस्पताल* भेज दिया।

मृतक मदन केशरी *कुल्टी के रांचीग्राम के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे कुल्टी इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।