Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अवैध मवेशी तस्करी: ‘एनिमल कैरियर’ लिख कर गाय-भैंस पार करने का नया पैंतरा, डुबुर्डीह चेकपोस्ट पर दो गाड़ियां वापस भेजीं

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अवैध मवेशी तस्करी: ‘एनिमल कैरियर’ लिख कर गाय-भैंस पार करने का नया पैंतरा, डुबुर्डीह चेकपोस्ट पर दो गाड़ियां वापस भेजीं

कुल्टी:पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर स्थित डुबुर्डीह चेकपोस्ट पर मंगलवार को पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक नए पैंतरे का भंडाफोड़ किया। कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैंसों से लदी दो पिकअप वैन को रोक लिया। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर नाका चेकिंग के दौरान इन गाड़ियों को पकड़ा गया। कार्रवाई से बचने के लिए दोनों गाड़ियों पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘एनिमल कैरियर’ लिखा हुआ था।दस्तावेज मिले अधूरेपुलिस द्वारा रोके जाने पर वाहन चालकों ने दावा किया कि उनके पास मवेशी ले जाने के वैध कागजात हैं। पुलिस ने जब गहनता से दस्तावेजों की जांच की, तो कागजी कार्रवाई अधूरी पाई गई। दोनों गाड़ियों में कुल 4 भैंस और 4 भैंस के बच्चे क्रूरतापूर्वक लादे गए थे। पूछताछ में पता चला कि इन मवेशियों को बिहार के आरा से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित भद्रेश्वर के एक खटाल (डेयरी) में ले जाया जा रहा था।गाड़ियों को सीमा से लौटायाचौरंगी फाड़ी पुलिस ने सभी जरूरी दस्तावेजों को खंगालने के बाद पाया कि मवेशी परिवहन के नियम पूरे नहीं किए गए थे। कागजात अधूरे होने के कारण पुलिस ने दोनों पिकअप वैनों को जब्त करने के बजाय सख्त हिदायत देकर झारखंड सीमा की ओर वापस भेज दिया। पुलिस सीमा पर सुरक्षा और चेकिंग को लेकर लगातार सतर्कता बरत रही है।

Latest News

Related News