Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आधी रात को धू-धू कर जला रूपनारायणपुर सब्जी बाजार, लाखों का सामान स्वाहा, स्थानीय लोगों और दमकल ने पाया काबू

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आधी रात को धू-धू कर जला रूपनारायणपुर सब्जी बाजार, लाखों का सामान स्वाहा, स्थानीय लोगों और दमकल ने पाया काबू

रूपनारायणपुर:रूपनारायणपुर क्षेत्र के मुख्य सब्जी बाजार में बीती आधी रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां अचानक भीषण आग लग गई। इस भयानक हादसे में बाजार की कई दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। दुकानों के अंदर रखा सारा कीमती सामान और सब्जियां आग की भेंट चढ़ गईं, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के समय संबंधित व्यापारी सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।