प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2025/07/18
आसनसोल, 10 जुलाई, 2025:
रेलवे ने यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आरा-जसीडीह और डिब्रूगढ़-देवघर के बीच चार (4) और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें मेला अवधि के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त बैठने की क्षमता और सुविधा प्रदान करेंगी।
03270 आरा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 10.08.2025 के बीच (5 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को आरा से 00:15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी तथा 03269 जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 10.08.2025 के बीच (5 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को जसीडीह से 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 23:45 बजे आरा पहुँचेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में आसनसोल मंडल क्षेत्राधिकार में रजला, नरगंजो हॉल्ट, सिमुलतला, तलवा बाजार, लाहाबन, जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य मेमू कार की सुविधा उपलब्ध होगी।
05926 डिब्रूगढ़ – देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 10.07.2025 और 09.08.2025 के बीच (23 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार और मंगलवार को डिब्रूगढ़ से 09:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:25 बजे देवघर पहुँचेगी। 05925 देवघर – डिब्रूगढ़ श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 और 10.08.2025 के बीच (23 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को देवघर से 21:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे डिब्रूगढ़ पहुँचेगी।
उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।










Press Release No:ER/ASN/2025/07/18
*FOUR (4) MORE SHRAVANI MELA SPECIAL TO RUN BETWEEN ARA-JASIDIH & DIBRUGARH-DEOGHAR.*
Asansol, July 10, 2025:
To clear the expected rush of passengers, the Railway has decided to run 04(four) more Shravani Mela special trains between Ara-Jasidih & Dibrugarh-Deoghar . These special trains will offer additional capacity and flexibility to accommodate the extra rush of passengers during the Mela period.
03270 Ara-Jasidih Shravani Mela Special will leave Ara at 00:15 hrs. on every Sunday between 13.07.2025 & 10.08.2025 (05 trips) to reach Jasidih at 12:10 hrs on the same day and 03269 Jasidih – Ara Shravani Mela Special will leave Jasidih at 12:30 hrs on every Sunday between 13.07.2025 & 10.08.2025 (05 trips) to reach Ara at 23:45 hrs on the same day. The special train will stop at Rajla,Narganjo Halt,Simultala,Talwa Bazar,Lahabon,Jasidih, stations over Asansol Division jurisdiction in both directions enroute. The train will have General MEMU Car accommodations.
05926 Dibrugarh – Deoghar Shravani Mela Special will leave Dibrugarh at 09:40 hrs. on every Thursday, Friday, Saturday, Monday & Tuesday between 10.07.2025 & 09.08.2025 (23 trips) to reach Deoghar at 20:25 hrs on the next day and 05925 Deoghar – Dibrugarh Shravani Mela Special will leave Deoghar at 21:55 hrs. on every Friday, Saturday, Sunday, Tuesday and Wednesday between 11.07.2025 & 10.08.2025 (23 trips) to reach Dibrugarh at 08:30 hrs on the next day. The train will have General Second Class, Sleeper class and Air- Conditioned accommodations.










