कुल्टी के बराकर में जीटी रोड पर भारी जाम: ओडिशा से कोयल लदा ट्रेलर ड्रेन में फंसा, थम गई रफ्तार
एलसी मोड़ के पास बुधवार तड़के हुआ हादसा, बीच सड़क पर फंसा ट्रेलर।
दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार, रेंगते नजर आए पहिए।
हादसे को टालने के लिए काटी गई बिजली,
कुल्टी :बुधवार की अहले सुबह कुल्टी के बराकर एलसी मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन इसके कारण जीटी रोड पर यातायात पूरी तरह चरमरा गया। ओडिशा से कोयल लेकर आ रहे एक अनियंत्रित भारी-भरकम ट्रेलर का चक्का सड़क किनारे बने ड्रेन (नाले) में धंस गया। ट्रेलर के बीचों-बीच फंसने के कारण जीटी रोड का मुख्य मार्ग पूरी तरह ब्लॉक हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा संकट घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ट्रैफिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सड़क के एक हिस्से को खाली कराया और फंसे हुए वाहनों को धीरे-धीरे एक तरफ से निकालना शुरू किया। हाइवे पर कतार में खड़े वाहनों को व्यवस्थित कर जाम को नियंत्रित करने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू किए गए।खाली कराया गया कोयल, सुरक्षा के लिए काटी गई बिजली ट्रेलर को ड्रेन से बाहर निकालने के लिए सबसे पहले उसमें लदे भारी-भरकम कोयल को क्रेन और मजदूरों की मदद से खाली कराया गया। इसके बाद ट्रेलर को उठाने के लिए बड़ी क्रेन बुलाई गई। राहत कार्य के दौरान जब क्रेन ने ट्रेलर को उठाना शुरू किया, तो गाड़ी का ऊपरी हिस्सा सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाई-टेंशन बिजली के तारों के बेहद करीब पहुंच गया।बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और बिजली विभाग को सूचित कर इलाके की बिजली आपूर्ति (पावर कट) बंद करवाई, ताकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।राहत कार्य में जुटे स्थानीय जनप्रतिनिधि भारी शोर-शराबे और क्रेन की गड़गड़ाहट के बीच स्थानीय लोग भी साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के जवानों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य में हाथ बंटाया और फंसे हुए वाहन चालकों की मदद की।अधिकारियों का बयान: रूट डायवर्जन की सलाह मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया, “त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ी अनहोनी को समय रहते टाल दिया गया है। फिलहाल क्रेन की मदद से ट्रेलर को निकालने का प्रयास जारी है। जब तक ट्रेलर को सड़क से पूरी तरह हटा नहीं लिया जाता, तब तक मुख्य मार्ग को पूरी तरह खोलना संभव नहीं होगा।”यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों और चालकों से संयम बरतने की अपील की है। लंबी दूरी के वाहनों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।










